हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर। दोस्तों समय-समय पर हम आपको mp board से संबंधित जानकारी लाते रहते हैं। दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं की क्लास 10th की त्रिमासिक परीक्षाएं नजदीक आ चुकी है जल्द ही आपके त्रिमासिक परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी तो दोस्तों आज हम इस पोस्ट में हम आपको class 10th science (विज्ञान) trimasik paper के बारे में बात करेंगे। दोस्तों इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें।
MP Board Class 10th science trimasik paper 2022/ कक्षा दसवीं विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022 कैसा आयेगा।
प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। सही विकल्प , रिक्त स्थान, सही जोड़ी और एक शब्द में या एक वाक्य में उत्तर संबंधी प्रश्न होंगे। रिक्त स्थान 7 अंक और एक वाक्य में उत्तर के लिए 7 अंक तथा सही विकल्प 8 अंक और सही जोड़ी के लिए 8 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक आवंटित है ।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों में वैकल्पिक प्रश्न का प्रावधान होगा यह विकल्प समान इकाई एवं उप इकाई से तथा समान कठिनाई स्तर वाले होंगे इन प्रश्नों के उत्तरों की शब्द सीमा निम्नानुसार है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न. 2 अंक लगभग 30 शब्द
लघु उत्तरीय प्रश्न 3 अंक लगभग 75 शब्द
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 4 अंक लगभग 120 शब्द
आपकी परीक्षा में आपको 40% सरल प्रश्न 45% सामान्य प्रश्न 15% कठिन प्रश्न होंगे।
MP Board Class 10th science trimasik paper 2022 syllabus
दोस्तों आपकी त्रिमासिक परीक्षा में आपसे आपकी पाठ्यपुस्तक के कुल syllabus का 33% सिलेबस त्रिमासिक परीक्षा में पूंछा जाता है क्लास 10th साइंस सब्जेक्ट में 3 भाग होते हैं तीनों भागों के 3, 3 अध्याय से त्रिमासिक परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे आपको विज्ञान के तीनों भागों भौतिक, रसायन और बायलॉजी के 3 अध्याय अच्छे से तैयार करना है जिससे कि आप अपनी 10th क्लास की त्रिमासिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सको।
Class 10th science ( विज्ञान) blueprint 2022-23
सभी विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपनी परीक्षा की तैयारी ब्लूप्रिंट को ध्यान में रखते हुए करें क्योंकि ब्लूप्रिंट से आपको इस बात का अनुमान हो जाता है की किस अध्याय से कितने नंबर का प्रश्न पूछा जाएगा ब्लूप्रिंट से आपको परीक्षा पैटर्न का संपूर्ण ज्ञान हो जाता है क्लास 10th साइंस विषय का ब्लूप्रिंट सत्र 2022 का इस प्रकार है।
Class 10th science reduced syllabus 2022-23
दोस्तों पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपकी सिलेबस में से कुछ अध्याय को हटाया गया है जिन अध्याय को आप के सिलेबस में से हटाया गया है उसकी स्टडी आपको नहीं करना है क्योंकि इस सिलेबस में से आपकी परीक्षा में कोई प्रश्न नहीं पूछा जाएगा क्लास 10th साइंस का रिड्यूस सिलेबस इस प्रकार है-
MP Board Class 10th science trimasik paper 2022 important questions
दोस्तों हम आपको यहां आपके त्रिमासिक परीक्षाओं के लिए विज्ञान विषय में कुछ इंपोर्टेंट क्वेश्चन बता रहे हैं इन क्वेश्चन को आप सभी अच्छे से तैयार कर ले क्योंकि यह प्रश्न आपकी त्रिमासिक परीक्षा की दृष्टि से बहुत इंपोर्टेंट है।
Important questions
- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।
- ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
- सोडियम को मिट्टी के तेल (केरोसिन ) में डुबोकर क्यों रखा जाता है?
- पदार्थ की द्रव्यमान संरक्षण का नियम लिखिए।
- रेडॉक्स अलभकिया क्या है ? समीकरण लिखकर उपचयन एवं अपचयन अलभकिया को दशािइये।
- किन्ही तीन अभिक्रिया का प्रकार पहचान कर नाम लिखिए (अ) CaO + H2O → Ca(OH)2 (ब) 2FeSO4 → FeO3 + SO2 + SO3 (स) Na2SO4 + BaCl2 →. BaSO4 + 2NaCl / (द) Fe + CuSO4. → FeSO4 + Cu
- जल के विद्युत अपघटन में – (अ) एनोड एवं कैथोड पर मुक्त होने वाली गैसों के नाम लिखिए।। (ब) यह किस प्रकार की अभिक्रिया है समीकरण भी लिखिए।
- वाशिंग सोडा एवं बेकिंग सोडा के उपयोग लिखिए।
- अम्लीय वर्षा क्या है? इसका जीव धारियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
- मिल्क ऑफ मैग्नीशिया क्या है? सूत्र एवं उपयोग लिखिए।
- निम्नलिखित के कारण लिखिए अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन करता है क्यों ?
- उसके Hcl गैस लिटमस पेपर के रंग को नहीं बदलती है क्यों?
- क्या होता है ? जब कॉपर सल्फेट क्रिस्टल को गर्म करते हैं तत्पश्चात जल्दी दो तीन बूंद मिलाते हैं रंग परिवर्तन की व्याख्या कीजिए।
- Ph मान से क्या तात्पर्य है? Ph मान का दैनिक जीवन में चार महत्व लिखिए।
- रासायनिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधातु में अंतर लिखिए।
- संधारण किसे कहते हैं? संक्षारण से बचाव के उपाय लिखिए।
- एनोडीकरण किस प्रकार एलुमिनियम को संक्षारण से बचाता है।