मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 आयोजित की जा रही हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी और 12वीं की 17 फरवरी से जारी है. 10वीं की परीक्षा की शुरुआत हिंदी के पेपर से हुई थी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का था। अब 10वीं क्लास का अगला गणित का पेपर 22 फरवरी को होगा। जबकि 12वीं का अगला पेपर फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, एनिमल हस्बैंड्री, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग आदि का है। इसी तरह 10वीं के छात्रों को गणित के पेपर से पहले दो दिन और 12वीं के छात्रों को फिजिक्स और इकोनॉमिक्स के पेपर से पहले एक दिन का समय मिल रहा है। छात्र इस समय का सद्उपयोग अपने सब्जेक्ट के रिवीजन के लिए कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 में गैप के बीच क्विक रिवीजन के लिए बच्चे इस टिप्स का उपयोग करें:-
लास्ट मिनट में रिवीजन के समय नई चीजें बिल्कुल न पढ़ें।
पढ़ी हुई चीजों को प्वाइंटर बनाकर रिवाइज करें। इससे दिमाग में एक मैप तैयार हो जाएगा।
पूरा नोट पढ़ने की बजाए तैयार किए गए समरी पढ़े।
रिवीजन में महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस करें।
तनाव बिल्कुल न लें।
एमपी बोर्ड 12वीं के हिंदी का पेपर, 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए:-
मध्यप्रदेश में सात लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (कक्षाओं में) से गुरुवार से कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के साथ शुरु हो चुकी थी। पहला पेपर गुरुवार को आयोजित किया गया था। शनिवार को हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई थी। 12वीं टाइम टेबल 2022 एमपी बोर्ड के अनुसार एमपीबीएसई एचएसएससी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।बता दें कि कोविड महामारी के चलते पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रत्यक्ष परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं और मूल्यांकन पिछले परिणामों और आंतरिक परिक्षाओं के अंकों के आधार पर किया गया था। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मालवीय ने मीडिया को बताया कि कोविड-19 के मामलों में गिरावट आने के कारण विद्यार्थी प्रदेश भर में स्थापित विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि फ्लू जैसे लक्षण वाले विद्यार्थियों के लिए अलग कमरे में परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।

लिखित परीक्षा से मिलेंगे 80 अंक:-
बता दें कि प्रश्न पत्र में 30% प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे. इसके अलावा कई लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे. छात्रों को 120 से 150 शब्दों तक के उत्तर लिखने होंगे. एमपी बोर्ड द्वारा रिवाइज्ड मार्किंग स्कीम के तहत 80 अंक लिखित परीक्षा के लिए एवं 20 अंक प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के लिए निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि पहले पूर्णांक 100% हुआ करता था जबकि अब 80% पूर्णांक हो गया है मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा। बच्चों की तैयारियां भी काफी जोरो शोरो से चल रही है। अब बच्चों का परीक्षा अच्छे से हो जाए फिर परिणाम भी बहुत ही जल्द आ जाएंगे। क्योंकि एमपी बोर्ड 2022 का परीक्षा भी जल्दी हुआ है इसलिए परिणाम भी जल्दी आना चाहिए। 3,586 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा:- एमपी बोर्ड कि परीक्षा 3,586 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. जिसमें से 287 केंद्रों को संवेदनशील और 37 को अति संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किया गया है. यह परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ —
“बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS के लिए यहाँ पर क्लिक करें। ”
Related