कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के गोपनीय प्रश्न पत्र वितरण की सूचना

विषयांकित शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकेण्ड्री मुख्य परीक्षा 2022 की गोपनीय सामग्री प्रश्न पत्र का वितरण दिनांक 13.03.2022 को समय 10 बजे दिन शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. रघुराज क्रमांक 2 शहडोल के स्ट्रांग रूम से वितरण किया जाना सुनिश्चित है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने विद्यालय की गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु आप स्वयं अथवा अधिकृत प्रतिनिधि भेजकर गोपनीय सामग्री निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

  1. गोपनीय सामग्री को सुरक्षित रखने हेतु पेटी, ताला-चाबी, चपड़ा आदि साथ में लाना अनिवार्य होगा।
  2. गोपनीय सामग्री प्राप्त पश्चात् विद्यालय के समीपस्त थाने में सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
  3. गोपनीय सामग्री की पूर्णतः गोपनीयता बनाये रखना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिये संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे।

प्रतिलिपि-

  • आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल।
  • संचालक म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल।
  • कलेक्टर शहडोल म.प्र.।
  • पुलिस अधीक्षक शहडोल म.प्र.।
  • संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल म.प्र.।
  • सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल म.प्र.।
  • समस्त थाना प्रभारी जिला शहडोल म.प्र. कृपया थाने में प्रश्न पत्र रखवाने का कष्ट करें।
  • समन्वयक प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. रघुराजक्र 2 शहडोल म.प्र. की ओर भेजकर निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 13.03.2022 को वितरण व्यवस्था एवं 02 कर्मचारी की डियूटी लगाना सुनिश्चित करें।
  • समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जिला शहडोल म.प्र.।

9वीं, 11वीं का परीक्षा कब से होगा:-

नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 मार्च से 12 अप्रैल के बीच होंगी।
ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 15 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच होंगी. सुबह 8:15 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2021-22 की 9वीं क्लास की परीक्षाएं 16 मार्च 2022 से शुरू होंगी। जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी।

9th-11th Exam 2022 mp
                                      9th-11th Exam 2022 mp

संचालक लोक शिक्षण श्री के.के. द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से शुरू होगी। डिटेल्ड डेटशीट नीचे देख सकते हैं। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 9वीं की परीक्षा 16 मार्च से 12 अप्रैल 2022 और कक्षा 11वीं की परीक्षा 15 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

कोविड-19 के चलते परीक्षा के दौरान इन दिशा-निर्देशों का रखें खास ध्यान:-

कोरोना वायरस महामारी के चलते छात्रों को जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। फेस मास्क या फेस शील्ड और सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य होगा। एग्जाम रूम में पर्सनल हैंड सैनिटाइजर की पारदर्शी छोटी बोतल रख सकेंगे। पीने के पानी की बोतल खुद की होनी चाहिए। अपनी चीजें किसी अन्य छात्र या स्टाफ से शेयर न करें।  मध्य प्रदेश कक्षा 9 की डेटशीट:-

16 मार्च 2022 गणित
21 मार्च 2022 अंग्रेजी
23 मार्च 2022 उर्दू
24 मार्च 2022 हिंदी
30 मार्च 2022 विज्ञान
01 अप्रैल 2022 1. मराठी, 2. पेंटिंग (केवल मूक और बधिर छात्रों के लिए), 3. संगीत (केवल दृष्टीहीन छात्रों के लिए)
04 अप्रैल 2022 सामाजिक विज्ञान
06 अप्रैल 2022 एनएसक्यूएफ (नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क)
12 अप्रैल 2022 संस्कृत

 

Leave a Comment